नई दिल्ली [वी.के. शुक्ला]। Delhi Election 2020: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि आदमी पार्टी ऐसी पार्टी है जो सिर्फ घोषणा ही नहीं करती है उसे पूरा भी करती है।
दो भागों में जारी किया गया घोषणापत्र
घोषणापत्र के बारे में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि घोषणापत्र दो भागों में है। पहले भाग में कुछ दिन पहले गारंटी कार्ड जारी कर दस गारंटी दी जा चुकी हैं। उसमें यमुना की सफाई,महिला सुरक्षा, अनाधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं को दिया जाएगा। इस तरह की दस गारंटी दी गई हैं। जबकि आज जारी किए जा रहे 28 मुद्दे रखे गए हैं।
सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत पर मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
इन 28 मुद्दों में जनलोकपाल को पास कराना, स्वराज कानून, राशन की डोर स्टेप डिलीवरी, 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा,स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम लागू होगा। स्कूलों से निकल चुके बच्चों को अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेट्रो का 500 किलोमीटर तक का विस्तार किया जाएगा। यमुना के किनारों को विकसित किया जाएगा। सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए नए सफाई कर्मी भर्ती किये जाएंगे। सफाई कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत पर एक करोड़ की राशि सरकार देगी।
24 घंटे खुलेंगे बाजार
व्यापारियों को समस्याओं से मुक्त किया जाएगा। सर्कल रेट जमीन स्थानीय रेट के आधार पर तय किया जाएगा। दिल्ली में कुछ स्थानों पर 24 घंटे के बाजार खोले जाएंगे। घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए रोजगार परक प्रशिक्षित करने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
रेहड़ी पटरी वालों के लिए कियोस्क का किया जाएगा इंतेजाम
अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए सही तरीके से रजिस्ट्री कराई जाएंगी। भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। किसानों को उनकी इच्छा के अनुसार जमीन उपयोग करने का अधिकार दिलाया जाएगा। रेहड़ी पटरी वालों के लिए कियोस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली को पृर्ण राज्य बनाने के लिए हमारा अभियान जारी रहेगा। अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का कराया जाएगा।